एस कुमार
शहरग्राम- अमड़ापाड़ा कोल माइंस मुख्य पथ के पोखरिया गांव के समीप बाईपास सड़क पर बीते 3 जनवरी को जबरन सड़क जाम करने को लेकर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वही बीजीआर कंपनी के कर्मी सह वादी राजेश पासवान ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी उज्जवल ठाकुर ने बीते 1 जनवरी को पचईबेड़ा गांव में किसी से झगड़ा झंझट कर अपना पैर हाथ तोड़वा लिया था, और उज्जवल ठाकुर ने बीते 3 जनवरी को पोखरिया बाईपास के पास कोयला कंपनी के सारे गाड़ियों को जबरन पांच घंटे से उज्ववल ठाकुर ने अपने भाईयों के साथ रूबेन ठाकुर, सुरेन ठाकु, लखिन्द्र ठाकुर के द्वारा जबरन जाम करके कंपनी से जबरन अपना इलाज एवं मुआवजा का मांग कर रहा था. उल्लेख है कि बीते एक जनवरी 2025 को कोयला कंपनी का जेम्स पोर्टल रात के 12:00 से ही बंद था. जिसके कारण कंपनी की सारी गाड़ियों का प्रचालन बंद था. इस जाम के कारण कंपनी एवं राजस्व का लाखों का नुकसान हुआ है. वही लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छानबीन में जुटी हुई है।





