प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के कमलघाटी पंचायत अंतर्गत डोहरीपहाड़ गांव में गुरुवार को वज्रपात से पांच मवेशी की मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मवेशी मालिक चांदी पहाड़ीन,शिवा पहाड़िया ,बामना पहाड़िया, सुन्दरा पहाड़िया ,अपना पहाड़िया का मवेशी रोज कि भाती खेतो में चर रहा था।अचानक दोपहर में आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। सभी मवेशी पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। उसी दरमियान गर्जन के साथ उसी जगह बज्रपात हुई।जिससे एक साथ जंगल पर चर रहे पांच मवेशी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में गाय और बैल की मौत होने से मवेशी मालिकों का कमाई का जरिया चला गया है। साथ ही मवेशी मालिकों ने प्रशासन से मदद का गुहार लगाया है।





