पाकुड़िया | पंचायत बन्नोग्राम में माँ सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने फीता काटकर किया। उनके आगमन से कार्यक्रम को विशेष पहचान मिली। उपासना मरांडी ने कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मक सोच की प्रतीक हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन ग्रामीण समाज को जोड़ते हैं और स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम बनते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो भी मौजूद रहे। नि:शुल्क आर्केस्ट्रा को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य रिमा रविदास, विश्वजीत दास, सूरज दास, छोटू रविदास, प्रसेनजीत दास, छोटू भगत, विनोद भगत, मुशर्रफ हुसैन, करण कुमार, सुखदेव रविदास, आशीष दास, सोकोत घोष, तपन घोष, सुमन घोष, उज्ज्वल मंडल, कृष्णा घोष, कंचन यादव सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे।







