Search

April 10, 2026 12:39 am

जनगणना 2027: डिजिटल होगी गणना, पाकुड़ में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा

01 मई से शुरू होगा मकान सर्वे, तैयारी पूरी: सीओ

पाकुड़: देशव्यापी जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सूचना भवन सभागार में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में अंचलाधिकारी हिरणपुर सह मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार, अंचलाधिकारी महेशपुर सह मास्टर ट्रेनर संजय कुमार सिन्हा तथा जनगणना निदेशालय के उप निदेशक गजेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे।अपर अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का होगा, जो 01 मई से 15 मई 2026 तक चलेगा। वहीं दूसरा चरण, यानी जनसंख्या गणना, फरवरी 2027 में किया जाएगा।इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मोबाइल/डिजिटल डिवाइस के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड ट्रेनरों को डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, तकनीकी उपयोग और सर्वेक्षण के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि पहले चरण में 34 प्रश्नों के जरिए मकानों से जुड़ी जानकारियां ली जाएंगी, जिनमें मकान की स्थिति, निर्माण सामग्री, और सुविधाएं जैसे टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, वाहन आदि शामिल हैं।अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और इनका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा।प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिसके बाद निर्धारित समय में घर-घर सर्वेक्षण शुरू होगा।

img 20260409 wa00914996986660483058718
img 20260409 wa0090528541069820187569

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!