Search

November 28, 2025 5:40 pm

जबरदाहा पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा पंचायत भवन में बुधवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वाधान में किया गया। स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन अशोक कुमार शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को कानून से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारों, कर्तव्यों और विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
चेयरमैन अशोक कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों को कानूनी सहायता से जुड़ी आवश्यक बातें बताते हुए उन्हें जागरूक किया। वहीं स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने लोक अदालत के महत्व, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान और मध्यस्थता की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता और सेवा योजनाओं से अवगत कराया गया। मौके पर पंचायत की मुखिया श्रीमती राखी हांसदा, पैरा लीगल वॉलंटियर्स चंद्रशेखर घोष, आनंद मुर्मू, जयंती टुडू सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

img 20251119 wa00198094665715935658387
img 20251119 wa00205962883950344672167

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर