Search

June 26, 2025 1:01 pm

चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स का विरोध: पुलिस प्रशासन, कृषि शुल्क, और बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ उठाई आवाज।

पाकुड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने प्रेस वार्ता कर अपना विरोध दर्ज किया।

राजकुमार भगत

जनहित में आम समस्या को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स पाकुड़ द्वारा प्रेस वार्ता आयोजन कर सरकार और प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त किया है। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने बताया कि पिछले कुछ महीने से पाकुड़ में शहरवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पिछले 14 अगस्त थाने के बिलकुल निकट बसंत मिश्रा के माता जी चैन स्मार्ट चोर द्वारा उड़ा लिया गया। निर्भिक स्मार्ट 2 चोर पुनः 29 अगस्त शाम के 05:30 बजे जैन मंदिर सिंधीपाड़ा से एक महिला का हाथ का कंगन छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। दोनों ही घटना की जानकारी थाना में दी गई है।पुलिस हमेशा की तरह लेट 06:50 में पहुँची। पाकुड़ पुलिस प्रशासन के कार्य शैली के कारण जनता का विश्वास उठता जा रहा हैं। आगे उन्होंने बताते हुए कहा कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,रांची के अध्यक्ष किशोर मंत्री एवं सभी व्यापारी को कॉल कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आश्वाशन एवं सरकार के सभी मंत्री महोदय के सहमति पर राज्य के व्यापारी द्वारा कृषि शुल्क के विरोध में आन्दोलन स्थगित करने के लिए करने की बात कहीं, कृषि शुल्क नहीं लगेगा। वर्तमान में कृषि मंत्री महोदया के द्वारा पुनः ये शुल्क लगाने की बात सामने आ रही है। जिसका पूरजोर विरोध राज्य के सभी जिलों से हो रहा है। राज्य के सभी व्यापारी पुनः आन्दोलन के लिए तैयार है। 04 सितम्बर को एक बैठक कृषि मंत्री दिपीका पाण्डेय के साथ व्यापारी की रांची में होगी। इसके बाद ही आन्दोलन की रुपरेखा तैयार होगी। श्री जैन ने कहा कि. घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली की बिलों में 100 से 300 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। जे बी से वी एन एल के नये प्रस्तावित दरों के अनुसार एनर्जी चार्ज में 46% की वृद्धि प्रस्तावित है। वहीं फिक्स चार्ज जो अभी प्रति उपभोक्ता के हिसाब से 100 रू0 प्रति माह लगता है वह अब 100 रू0 प्रति किलो वाड लोड के हिसाब से उपभोक्ताओं को देय होगा। खपत 700 यूनिट है तो आपको ₹700 एनर्जी चार्ज देना होगा। कुल 70 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। जिसका पाकुड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स पूरजोर विरोध करता है। मौके पर
पाकुड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री निर्मल जैन, सचिव संजीव कुमार खत्री, सह-सचिव बृजमोहन साह, कोषाध्यक्ष पार्थो बनर्जी, सुरेश बाकलीवाल, नरेश बाकलीवाल, रामानंद टीबडीवाल, विनोद टीबडीवाल, मंजीत लाल, संतोष केजरीवाल, अनिल टीबडीवाल, गोल्डी मध्यान, विजय टीबडीवाल, अजय जायसवाल, आकाश जैन, राजेन्द्र बाकलीवाल, दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर