Search

September 13, 2025 7:36 pm

डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व मानवतावाद दिवस पर बच्चों ने दिया सेवा और सहयोग का संदेश।

राजकुमार भगत

पाकुड़ | डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान विश्व मानवतावाद दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर संदेश दिया कि इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है एक-दूसरे की मदद करना और सहयोग की भावना बनाए रखना।
इस वर्ष दिवस का विषय था – वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना। इसी कड़ी में छात्रों ने भाषण, कविता और गीत के माध्यम से मानवता, करुणा और सेवा भाव का महत्व बताया। प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस दिवस का उद्देश्य मानवता को बढ़ावा देना और उन लोगों को सम्मानित करना है जो निःस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को मानवतावादी मूल्यों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

img 20250819 wa0018327504374115763762
img 20250819 wa00151469290119805793803

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर