Search

February 13, 2026 1:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

क्रिसमस की धूम, गिरिजाघर सज-संवार और बाजार गुलजार।

पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गिरिजाघरों और मिशन स्कूलों में 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बेलपहाड़ी, हरिपुर, जुगुड़िया, बासेतकुंडी, खजुरडंगाल, सापादाहा और बनियापसार सहित अन्य गिरिजाघरों में सफाई, रंगरोगन और सजावट का काम समाप्त कर दिया गया है। इधर, पाकुड़िया बाजार में गिफ्ट आइटम की दुकानों में क्रिसमस ट्री, सांता ड्रेस, टोपी, पेन, चश्मा, फैंसी स्टार्स, स्टिकर और प्रभु यशु के बाल रूप के खिलौनों की खूब बिक्री हो रही है। ईसाई समुदाय के लोग नए परिधान खरीदने में व्यस्त हैं। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से पर्व की रौनक और उत्साह दिखाई दे रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर