Search

March 16, 2026 2:53 am

नगर परिषद ने शहर की रोशनी बढ़ाई, 16 हाई मास्क लाइट को किया दुरुस्त

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शहर की रोशनी बढ़ाने के लिए प्रशासक, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी की देखरेख में 16 हाई मास्क लाइट को दुरुस्त किया गया। इन हाई मास्क लाइटों को इंदिरा चौक, बस स्टैंड हाटपाड़ा, अंबेडकर चौक, मालपहाड़ी रोड, हिरण चौक, गांधी चौक, सिंधीपाड़ा, जिदातो मिशन, विवेकानंद चौक, हॉस्पिटल मोड़, रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, सर्किट हाउस, रानी दिग्गी पार्क और एसकेएम पार्क में लगाया गया है।
प्रशासक नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि हाई मास्क लाइट खराब रहने से शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यहां तक कि चौक पर अंधेरा होने के कारण रोड पर बैठे जानवर गाड़ियों के चपेट में भी अक्सर आ जाया करते थे। अब लोगों को काफी सहूलियत होगी और शहर की सड़कों पर रोशनी बढ़ जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर