कोई मांगे पैसे, तो समझिए धोखाधड़ी है – सिविल सर्जन
पाकुड़: कुछ दिनों से जननी सुरक्षा योजना और आयुष्मान मित्र की बहाली के नाम पर आम लोगों से पैसे वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए पाकुड़ के सिविल सर्जन डॉ मंटु टेकरीवाल ने साफ किया है कि इन योजनाओं के नाम पर की जा रही कोई भी पैसे की मांग पूरी तरह से फर्जी और अवैध है।सिविल सर्जन ने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि सरकारी योजनाएं पूरी तरह से निशुल्क होती हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत लाभ पाने के लिए किसी भी प्रकार की धनराशि की आवश्यकता नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर आपसे ₹1400 या किसी भी राशि की मांग करता है, तो वह एक धोखाधड़ी है।सिविल सर्जन कार्यालय ने अपील की है कि ऐसे किसी भी फ्रॉड की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या सिविल सर्जन कार्यालय, पाकुड़ को दें। उन्होंने कहा कि आम जनता का सहयोग ऐसे फर्जीवाड़े को रोकने में बेहद जरूरी है।सिविल सर्जन का साफ संदेश है कि किसी भी योजना के नाम पर पैसे की मांग अपराध है, सतर्क रहें, जागरूक बनें।”





