Search

January 23, 2026 8:02 am

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, न्यायिक अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर की साफ-सफाई।

पाकुड़, झालसा के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर रविवार सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक पाकुड़ व्यवहार न्यायालय स्थित डीएलएसए भवन परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की।।इस दौरान न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, पदाधिकारी, कर्मी एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर की साफ-सफाई की। अभियान का उद्देश्य न्यायालय में आने वाले वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत कर्मियों व न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा लगातार जी-तोड़ मेहनत की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास प्रतिदिन परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है।
अभियान में मुख्य रूप से प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, जिला जज प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी संजीत चंद्र, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, डीएलएसए सचिव रूपा बंदना किरो, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक समेत न्यायालय के कर्मी राघवेंद्र ठाकुर, कामेश्वर दास, रंजीत कुमार, मनोज श्रीवास्तव, रंजीत हेंब्रम, पीएलवी कमला राय गांगुली, रानी साहा, उत्पल मंडल व अन्य उपस्थित रहे।

img 20250810 wa00033294828233436597850

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर