Search

February 11, 2026 2:15 pm

अवैध बालू ढुलाई पर कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी ने ट्रैक्टर किया जब्त।

पाकुड़िया (पाकुड़): प्रखंड में अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने सोमवार सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलाबांध कब्रिस्तान के समीप अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। सीओ सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मोगलाबांध नदी की ओर जाते समय कब्रिस्तान के पास एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू ढोते हुए देखा गया। ट्रैक्टर चालक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर का विवरण महिंद्रा 475 डीआई (नंबर: जेएच 17 एन 4903) है, जिसमें अवैध रूप से बालू लोड पाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि फरार चालक एवं ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर