Search

March 27, 2026 5:58 pm

सीओ ने दिया सरकारी जमीन का भौतिक सत्यापन का निर्देश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार को घाघरजानि स्थित अंचल कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित क्षेत्र में सरकारी जमीन है , उन्हें भौतिक सत्यापन की जाय। सीओ ने निर्देश दिया कि पीएचडी विभाग द्वारा पाइपलाइन की कार्य की जा रही है। इसकी अनुश्रवण की जाय। जहां भी ग्रामसभा आयोजित की जा रही है। सही रूप से की जाय। राजस्व संग्रह को लेकर निर्देश दिया कि इसमे वृद्धि करें। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को पंचायत भवन में बैठक कर लोगो की समस्याओं को सुने व समाधान करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर