एस कुमार
Also Read: E-paper 09-01-26
महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी रवि शर्मा के साथ मिलकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार अहले सुबह किरता गांव के समीप बालू ढुलाई करते एक ट्रैक्टर जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को स्थानीय थाना परिसर में रखा गया है. जानकारी के अनुसार किरता गांव के समीप सीओ ने पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से उक्त ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना ले आयी. सीओ ने बताया कि एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है. मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
Related Posts
Also Read: E-paper 20-02-2026





