पाकुड़: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड के डाक बंगला परिसर में पचुवाड़ा कोल ट्रांसपोर्टर समिति के नेतृत्व में सभी ट्रांसपोर्टर एवं वाहन मालिकों की एक बैठक आयोजित की गई। ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिकों ने कहा की रेट बढ़ोतरी का मुद्दा, सड़क जाम और एक्सीडेंटल का मुद्दा बैठक में चर्चा का विषय बना रहा। सभी ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिकों ने कहा कि कंपनी हम लोग के साथ शोषण कर रही है, हम सभी ट्रांसपोर्टर का समस्या का निधान कोल कंपनी नहीं कर रहा है। कंपनी अपनी मनमानी करते हुए हम सभी ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिक के ऊपर नए-नए नियम लागू कर देता है। मौके पर संतोष कुमार रजक, पवन कुमार, गिरधारी प्रसाद साहा, मनोज भगत, संजय भगत, लक्ष्मण कुमार पंडित, सौरभ कुमार भगत ,संतोष गुप्ता, रोहित कुमार शाह, मोहम्मद फारूक, राज आर्यन, विकास कुमार, रूपेश कुमार भगत, श्याम कुमार, संजू प्रवीण सिंह सहित सैकड़ो ट्रांसपोर्टर वाहन मालिक मौजूद थे।






