Search

March 20, 2026 1:35 am

उर्सु लाइन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया कॉलेज डे।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के उर्सु लाइन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सभागार में मंगलवार को कॉलेज- डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति उपस्थित हुई। जहां शिक्षक- शिक्षीकाएं व छात्र- छात्राओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। कॉलेज -डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, टीटीसी प्रिंसिपल अगाथा कंडुलना, उप प्राचार्या सिस्टर सलोमी हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने वेलकम गीत, सोलो डांस, प्लेबैक डांस, नाटक सहित कई तरह के नाचगान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कई छात्र- छात्राओं को अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रिंसिपल अगाथा कंडुलना, उप प्राचार्या सिस्टर सलोमी हांसदा, फादर पोरमेल टुडू, एनोसेन्ट, ऐलारियूस टिग्गा, आशा मुर्मू, नंदू, रोजमेरी किस्कु, बिन्नी रानी तिर्की, जॉनसन, सुनीता मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20250429 wa00336728016978846965426
img 20250429 wa00353753451237058383580

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर