Search

March 16, 2026 1:40 am

आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

आयोजित मेला में विभिन्न नस्ल के आमो का स्टॉल लगाकर किया गया प्रदर्शन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत महेशपुर प्रखंड परिसर में आयोजित आम उत्सव सह बागवानी मेले में कई पंचायतों के आम उत्पादक किसान सहित स्वयं सहायता समूह के दीदी ने मेले में पहुंचकर मेले को सफल बनाया। मेले का शुभारंभ प्रखंड उप प्रमुख महोदया, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉo सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड के कई पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि गण, बीपीओ रिजवान फारूकी,बीपीएम उज्वल रविदास, FTC बिपिन मंडल, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता,मुखियागण, पंचायत सचिव, रोज़गार सेवक ने मेले का उद्घाटन किया।
स्थानीय कृषकों एवं महिला समुह को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण को बल देने के उद्देश्य से अलग-अलग पंचायत से पहुंची महिलाओं ने मनरेगा योजना के तहत लगाए गए आम के बागानों से उत्पन्न आम्रपाली, मल्लिका, हिम सागर, अल्फानसी, सिंदूरी, बम्बईया, लंगड़ा मालदा, तोत पूरी, फजली, चौसा, खिरसा पति, दशहरी, नीलम, बीजू, जैसी बेहतरीन किस्मों के आमों का स्टाल पर प्रदर्शन किया। इस मेले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आम उत्पादक किसान आधुनिक तकनीकि अपनाकर मनरेगा से रोजगार प्राप्त कर आम बागवानी बनाने के साथ- साथ पर्यायवरण को संतुलित करके स्वरोजगार को बढ़ावा देने का काम किया है। यह मेला न सिर्फ बागवानी को बढ़ावा देने का मंच है, बल्कि यह आम उत्पादक किसानों सहित महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल के साथ स्वरोजगार का अवसर प्रदान कर रहा है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम उत्पादक किसानों ने कहा कि मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 30 पंचायतों में 320 एकड़ भूमि का चयन कर आम बागवानी कराने के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया हैं, जिससे किसानों को रोजगार और आत्मनिर्भरता मिलेगी। साथ ही जो आम उत्पादक किसान प्रखंड क्षेत्र में आम बागवानी कर अपनी आय संवर्धन कर रहे हैं वे अन्य सभी आम उत्पादक किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

img 20250605 wa00441525003298790605030
img 20250605 wa00433031725503530816607

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर