Search

March 18, 2026 1:42 am

कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने अपने प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बिरकिट्टी में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे और उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर