Search

March 18, 2026 3:04 pm

सिंधीपाड़ा में पानी की समस्या से जल्द मिलेगी राहत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष।

पाकुड़ के वार्ड नंबर 12 सिंधीपाड़ा में गहराती जल समस्या को देखते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने मांग रखी कि भीषण गर्मी और तेजी से घटते जल स्तर को देखते हुए 1000 फीट की गहराई तक डीप बोरिंग कराई जाए। वंशराज गोप ने बताया कि इस बोरिंग से लगभग 1500 से भी ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे, जिनमें रेलवे फाटक से लेकर रेलवे कॉलोनी, खजान सिंह गली और मिशन स्कूल के समीप तक का क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक बोरिंग सुचारू रूप से संचालित न हो जाए, तब तक आम लोगों को टैंक के द्वारा पानी मुहैया करवाया जाए। इसके अलावा, शहरी जलापूर्ति योजना को भी जल्द से जल्द चालू करवाने और अधिक टैंकर एवं ट्रैक्टर खरीदने की मांग की।
कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार से बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वंशी गोप ने आम लोगों से वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील की और कहा कि भविष्य में जल संकट से बचने के लिए यह अति आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर