पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने सोमवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जनता की समस्याएं सुनी और कई मामलों का तुरंत समाधान कराया। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों और नगर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। बैठक में डॉ. आलम ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए BLA, पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं और मनरेगा कार्यकर्ताओं के नामकरण सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर आम नागरिकों ने ज़मीन विवाद, मईया सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना में अनुदान में देरी, ग्रीन कार्ड न मिलने तथा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को सीधे महासचिव के सामने रखा। डॉ. आलम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर कई मामलों का तुरंत समाधान कराया। उन्होंने शेष लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश भी दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक़, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ़ बकुल, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, युवा जिला महासचिव तस्लीम आरिफ, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, जिला सचिव सेलिम हुसैन, रामविलास महतो, महिला मोर्चा की शहनाज बेगम, नसीम आलम, लड्डू शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। डॉ. तनवीर आलम ने जनता की समस्याओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्टी हर स्तर पर आम लोगों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने में आगे रहेगी।






