Search

April 12, 2026 4:41 am

कांग्रेस नेताओं ने रांची में प्रदेश नेतृत्व से की मुलाकात, संगठन और क्षेत्र की राजनीति पर हुई चर्चा।

बजरंग पंडित

पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में पाकुड़ जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहीन परवेज, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पासवान और जिला सचिव पप्पू गंगवानी ने रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम और पाकुड़ विधायक निशात आलम के निजी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और संगठन एवं क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात के बाद नेताओं ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से भी उनके निजी आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्हें बुके देकर नव वर्ष की बधाई दी और पाकुड़ अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया। महासचिव उदय लखमानी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिया। इस बैठक में क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं की इस पहल को संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!