Search

March 20, 2026 12:21 pm

कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च

पाकुड़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार की शाम एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च शाम 6:00 बजे कांग्रेस कार्यालय से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ पुनः कार्यालय परिसर में समाप्त हुआ।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि यह हमला देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा पर कायराना हमला है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पूरे देश को झकझोर देती हैं, लेकिन भारत का प्रत्येक नागरिक आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट है।कैंडल मार्च में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांति और एकता का संदेश दिया तथा शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।श्री सरकार ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी न केवल राजनीतिक संगठन है, बल्कि यह संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की रक्षा करने वाली विचारधारा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकी हमलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाया जाए, साथ ही शहीदों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और सहायता दी जाए।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर सभी प्रतिभागियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

img 20250425 wa0023914447540958061037
img 20250425 wa00247963786462981104736

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर