Search

March 29, 2026 3:14 pm

पानी टँकी निर्माण स्थल को ले बनी सहमति

निर्माण स्थल को लेकर बीते दिनों हुई थी विवाद

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बताते चले कि जलजीवन मिशन के तहत बरमसिया स्थित पहाड़ में दाग संख्या 31 पर पानी टँकी निर्माण को लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा स्थल का चयन किया गया था। इसको लेकर बीते 13 फरवरी को सीओ सहित थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह व डिडब्लूएसडी के पदाधिकारी स्थल निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा था कि ग्रामीणों के साथ बैठज होने के उपरांत ही निर्माण कार्य प्रारम्भ होने दी जाएगी। इस निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों को विश्वास में नही लिया गया। इसको लेकर आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान दिलीप बेसरा बरमसिया , विप्लब् दे दुलमी , लाला यादव तुरसाडीह , सोनु मराण्डी छोटा केंदुआ , रानू रंजन मुर्मू बड़ा केंदुआ सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। जहां ग्रामीणों ने कहा कि जिस जगह निर्माण स्थल के रूप में चयन हुआ है , वह ग्रामीणों की पूजा स्थल है। जिसको लेकर ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों की सहमति से निर्णय ली गई कि पूजा स्थल को छोड़कर पहाड़ में ही करीब 50 से 100 मीटर की दूरी पर जलमीनार का निर्माण किया जाय। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि प्रखंड में 16 जलमीनार का निर्माण किया जाना है। 15 स्थलों पर निर्माण कार्य प्रारम्भ है। बरमसिया में जमीन सम्बन्धी विवाद का निपटारा आपसी सहमति से कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। इस अवसर पर अमृत ठाकुर , प्रदीप बेसरा , मुंशी सोरेन , मंगल मुर्मू , बलदेव साहा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर