मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा नें चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित।
बोलीं अरुणा शंकर के हाथों ही निगम क्षेत्र का विकास संभव – जया प्रदा ( फ़िल्म अभिनेत्री )
जनता की उम्मीदों को कभी टूटने नहीं दूंगी – अरुणा शंकर
मेदिनीनगर / पलामू
नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। देर शाम प्रचार थमने से पहले शहर का सियासी पारा चरम पर दिखा। जीत में कोई कोर कसर बाकी न रह जाए, इसके लिए सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने में लगे है।
इसी क्रम में शनिवार को मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में मशहूर अदाकारा सह पूर्व सांसद जया प्रदा ने मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में आयोजित महती जनसभा को संबोधित किया। सभा में भारी संख्या में समर्थक और आमजन उपस्थित थे।
अपने संबोधन में जया प्रदा ने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि मेदिनीनगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए 23 फरवरी को चुनाव चिन्ह एसी छाप (क्रम संख्या 1) पर अपना कीमती वोट देकर अरुणा शंकर को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि “शहर के विकास की जो गति बीते वर्षों में बनी है, उसे आगे बढ़ाने के लिए पुनः सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है।”
विकास कार्यों का किया उल्लेख
जया प्रदा ने अपने भाषण में अरुणा शंकर द्वारा कराए गए विकास कार्यों को एक-एक कर गिनाया। उन्होंने कहा कि कोयल रिवर फ्रंट का निर्माण, पूरे शहर में आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, चौक-चौराहों की साज-सज्जा, निगम क्षेत्र में सड़कों का सुदृढ़ीकरण और पार्कों का निर्माण जैसे कई उल्लेखनीय कार्य उनके कार्यकाल में हुए हैं।
उन्होंने कहा कि “अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने और निगम को विकास के मामलों में अव्वल बनाने के लिए जरूरी है कि फिर से निगम की बागडोर इन्हीं के हाथों में सौंपी जाए।”
पलामू से बताया विशेष लगाव
सभा को संबोधित करते हुए जया प्रदा ने कहा कि उन्हें पलामू से विशेष लगाव रहा है। यहां की जनता का स्नेह और समर्थन हमेशा यादगार रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और निरंतर विकास के लिए एक बार फिर 23 फरवरी को भारी से भारी मतदान कर अरुणा शंकर को विजयी बनाएं।
अंतिम दिन चरम पर रहा प्रचार
अब सभी की निगाहें 23
फरवरी को होने वाले मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हैं। मेदिनीनगर की जनता किसे निगम की कमान सौंपेगी लेकि
न दो मेयर प्रत्याशीयों जय श्री गुप्ता और मीना कुमारी का अरुणा शंकर को समर्थन दिए जाने से इनकी स्थिति काफ़ी मजबूत दिखाई पड़ रहीं है।
जया प्रदा नें प्रत्याशी अरुणा शंकर के साथ किया रोड शो।
फ़िल्म अभिनेत्री जया प्रदा नें खुली गाड़ी पर सवार होकर जनसभा से पूर्व चैनपुर, शाहपुर से लेकर मेदिनीनगर तक रोड शो किया।रोड शो में जया प्रदा के साथ मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर भी साथ थीं।रोड शो में जया प्रदा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा। जया प्रदा और अरुणा शंकर नें हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।







