Search

March 20, 2026 9:34 pm

धूलोंट खेल के साथ 16 प्रहर संकीर्तन संपन्न, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पाकुड़। शहरकोल क्षेत्र के कोयलामोड़ में आयोजित चार दिवसीय 16 प्रहर व्यापी श्री श्री राधा-कृष्ण लीला संकीर्तन शुक्रवार को धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। समापन अवसर पर धूलोंट खेल और राधा-कृष्ण मिलन की मनमोहक लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अंतिम दिन कुंजभंग और राधा-कृष्ण मिलन की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। इसके बाद धूलोंट महोत्सव मनाया गया, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे पर धूल और गुलाल उड़ाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस संकीर्तन में स्थानीय मंडलियों के साथ-साथ झारखंड और पश्चिम बंगाल से आई ख्याति प्राप्त कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राम जय मंडल, जयरथ साहा, गौतम मंडल, मिथुन साहा, राजकुमार मंडल, बनमाली साहा और शंभू राम सहित ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर