Search

March 20, 2026 12:20 pm

सीएसपी संचालक पर खाताधारक से जालसाजी, मारपीट और छेड़खानी का आरोप

7 नामजद और 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

पाकुड़: पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पिरलीपुर गांव में एक महिला खाताधारक से जालसाजी कर रुपए निकालने और विरोध करने पर मारपीट व छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पिंकी दासी पति रामलाल राजवंशी ने मालपहाड़ी ओपी में लिखित आवेदन देकर गांव के ही सीएसपी संचालक समेत कुल सात नामजद और 10 से 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।वादिनी ने आरोप लगाया है कि सीएसपी संचालक ने जालसाजी कर उसके खाते से 7400 रुपये निकाल लिए। जब उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया तो आरोपी और उसके सहयोगियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज किया और छेड़खानी की।पुलिस ने उदय रविदास, भवानी रविदास, साधीन रविदास, सागर रविदास, मिंटू रविदास, सोनमणी रविदास और बुल्टी रविदास के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपी पिरलीपुर गांव के रहनेवाले हैं। इनके अलावा 10 से 12 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपियों में शामिल किया गया है।मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 74, 76, 316(5), 318(3), 351(2) व 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर