Search

March 23, 2026 8:54 am

प्रोजेक्ट परख में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत् सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़ रविन्द्र भवन में गुरुवार को प्रोजेक्ट परख तैयारी उड़ान की के तहत पीएम श्री विद्यालयों का जिला स्तरीय एफएलएन मेला, साहित्य उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बिरसा मुंडा लर्निंग फेस्टिवल, कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम साथ में पीएम श्री स्कूलों के प्रधान शिक्षकों और अध्यक्षों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुश्री अनिता पुरती, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, श्री पियुष कुमार, बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में आए बच्चों को ध्यान से पढ़ने, समय के पाबंद होने, मोबाइल से दूरी बनाने के साथ साथ मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। उपायुक्त ने अपने कई यादें को साझा किया जिससे बच्चे काफी प्रभावित हुए। उपायुक्त ने दो लघु फिल्मों के जरिए बच्चों को मैसेज देने की कोशिश की आप के पास जो भी संसाधन है उसी में आगे बढ़े। आप कभी भी अपने से अधिक समर्थवान से तुलना नहीं करे, बल्कि आप अपनी तुलना अपने से नीचे वाले से करें, जिनके पास आपसे भी कम संसाधन मौजूद है।

img 20250327 wa00186688264464571061279

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर