Search

March 20, 2026 3:21 am

डालसा सचिव ने वृद्धा आश्रम और बाल आश्रय गृह का किया निरीक्षण

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो द्वारा पाकुड़ जिला के सनाजोड़ी में स्थित (ओल्ड एज होम ) वृद्धा आश्रम व चापादंगा स्थित बाल आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया। जिसमें ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो द्वारा ओल्ड एज होम के स्थिति जैसे पानी के सुविधा , साफ सफाई, मेडिकल जांच समेत खानपान की बारीकी से जांच कर अवगत हुए। सभी वृद्ध महिला, पुरूष से बात कर उनके समस्या एवम् सुविधा के बारे में जानकारी ली। सभी के रहने का वार्ड का भी निरक्षण किया गया। खिड़की का टूटा शीशा को जल्द से जल्द मरमती को लेकर कहा गया। खिड़की के टूटे शीशा को दुरुस्त कराने को लेकर संचालक द्वारा बताया गया कि काम चल रहा है। इससे पूर्व में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह द्वारा करवाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया था। जिससे मरमती का कार्य हो रहा है इस दौरान उपस्थित वृद्ध के बीच फलों का वितरण किया गया। वृद्धाश्रम के संचालक को सचिव रूपा बंदना किरो द्वारा कई दिशा निर्देश दी गई। बाल आश्रय गृह में सचिव रूपा बंदना किरो द्वारा कुल तेईस बच्चे तथा स्पेशल केयर में कुल सात बच्चों से मिली और उनके सुविधाओं से अवगत हुई। वहां सभी बच्चे उत्साहित एवं दुरुस्त पाया गया। ये कार्यक्रम झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रत्येक माह में ओल्ड एज होम एवं बाल आश्रय गृह का निरीक्षण करने का निर्देश है ताकि इनके सुविधाओं से अवगत किया जा सके। किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो उसका निवारण हो सके।मौके पर उपस्थित पीएलवी को वृद्ध महिला,पुरूष को देखने और स्थित जानने हेतु आते जाते रहने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सहायक नंदलाल पाल, जन लोक कल्याण परिषद के सचिव सरोज कुमार झा , कुंदन कुमार, वृद्धजन समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उत्पल मंडल एवं नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर