Search

September 13, 2025 4:09 pm

राखी से जोड़ा भाईचारे का धागा, डीएवी छात्राओं ने सामाजिक योद्धाओं को किया सम्मानित।

डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ की छात्राओं ने रक्षा बंधन पर एक अनोखी पहल करते हुए एक राखी सामाजिक योद्धाओं के नाम अभियान शुरू किया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपने हाथों से राखियां बनाकर शहर के सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों को बांधीं। स्कूल के चार हाउस दयानंद, अरविंदो, विवेकानंद और श्रद्धानंद की टीमों ने नगर थाना, नगर परिषद, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा और सदर अस्पताल सोनाजोरी जाकर इन योद्धाओं को राखी बांध भाईचारे और सम्मान का संदेश दिया। बच्चों ने उन्हें अपना भाई मानकर लंबी उम्र की दुआ भी की। नगर थाना प्रभारी प्रयाग राज, सिविल सर्जन डॉ. एस.के. मिश्रा, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक अभिनव कुमार और नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी ने बच्चों की पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाउस मास्टर लिपिका सेन, प्रियंका कुमारी, अनुपमा साहा और मधुश्री शर्मा का अहम योगदान रहा।

img 20250808 wa00068696979620292500617
img 20250808 wa00086267078038538361499
img 20250808 wa00072040140681553803874

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर