Search

March 15, 2026 4:25 pm

शैक्षणिक परिभ्रमण पर निकले डीएवी के छात्र, साइंस सिटी और फॉसिल पार्क में हासिल की वैज्ञानिक जानकारी।

राजकुमार भगत

पाकुड़: डीएवी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर के सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रम के तहत शनिवार को विद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए साहिबगंज भेजा गया। वर्ग सप्तम, नवम और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने साहिबगंज स्थित साइंस सिटी तथा मंडरो प्रखंड के प्रसिद्ध फॉसिल पार्क का भ्रमण कर विज्ञान और इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शनिवार सुबह विद्यालय परिसर से प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती, प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक डी.के. सिंह, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
प्राचार्य डॉ. चक्रवर्ती ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को किताबों के बाहर की दुनिया से सीखने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं और उनकी जिज्ञासा को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय हर वर्ष अलग-अलग कक्षाओं के लिए ऐसे शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन करता है। साइंस सिटी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोगों को देखा, जबकि मंडरो फॉसिल पार्क में म्यूजियम और फिल्म के माध्यम से जीवाश्मों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। स्थानीय गाइड ने इन स्थलों के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में भी बताया। भ्रमण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहाड़ियों पर चढ़कर और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हुए उन्होंने इस यात्रा को यादगार बनाया। इस शैक्षणिक परिभ्रमण में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार देव, रतन पांडे, राजेंद्र बग्गा, विश्वनाथ मुखर्जी, गोपाल विश्वास, पापिया बनर्जी, अनुपमा साह, कुमारी प्रियंका, तूलिका बिस्वास तथा संजय कुमार यादव विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।

img 20260315 wa00188505366978841997282
img 20260315 wa00164732295251111701139
img 20260315 wa00152176232354808902162
img 20260315 wa00174043195680666883908

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर