Search

April 13, 2026 2:06 pm

डीसी ने की डीएलसीसी एवं डीसीसी की बैठक

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंकों की अहम भूमिका।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय परामर्श दात्री एवं जिला स्तरीय साख समिति की बैठक हुई। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ बैंक को भी सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा करें। इसके अलावा डीसी ने क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की। समीक्षा क्रम में विभिन्न बैंकों में लंबित केसीसी आवेदन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने डीडीएम नाबार्ड एवं एलडीएम को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनो को निष्पादित करें। वार्षिक साख योजना समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वितीय वर्ष 2024-25 का लक्ष्य 1200 करोड़ है। द्वितीय तिमाही में 552 करोड़ प्राप्त किया गया है जो की प्रतिशत 46% है एवं सीडी रेशिओ 49.72% है ।
पीएमईजीपी योजना के समीक्षा क्रम में जिला उद्योग महाप्रबंधक के द्वारा बताया गया कि पीएमईजीपी योजना वर्ष 2024-25 पाकुड़ जिले का लक्ष्य 50 है। जिसके विरूद्ध 146 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं बैंक के द्वारा 31 लाभुकों ऋण की स्वीकृति दी गई है। वहीं 72 आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। 43 आवेदन बैंक में लंबित है। इसको लेकर उपायुक्त ने जिला उद्योग महाप्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वही पीएमफएमई योजना वर्ष 2024-25 पाकुड़ जिले का लक्ष्य 92 है। जिसके विरूद्ध 74 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं बैंक के द्वारा 9 लाभुकों को ऋण की स्वीकृति दी गई है। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, डीडीएम नाबार्ड प्रेम कुमार, एलडीएम धनेश्वर बेसरा, जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी,डीपीएम जेएसएलपीएस समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

img 20241226 wa00333568896210518519246

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!