अधूरी योजनाओं को तय समय में पूरा करने का निर्देश, गुणवत्ता पर भी दिया जोर
पाकुड़: पाकुड़ डीसी मनीष कुमार ने सोमवार को सांसद निधि और विधायक निधि योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित बैठक में लंबित योजनाओं, डीसी बिल और यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।डीसी ने कहा कि ये योजनाएं आम जनता से जुड़ी हैं, इसलिए तय समय सीमा में कार्यों को पूरा करें और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने अधिकारियों से अपूर्ण योजनाओं की सूची लेकर उन्हें प्राथमिकता देने की बात कही।साथ ही जिन योजनाओं के काम पूरे हो चुके हैं, उनके यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश भी दिए।बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।






