Search

April 8, 2026 5:24 pm

डीसी ने सांसद-विधायक निधि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सांसद निधि और विधायक निधि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालित और लंबित योजनाओं के साथ-साथ डीसी बिल और उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी इन योजनाओं में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं के डीसी बिल और उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र जमा कराए जाएं, ताकि भुगतान और प्रशासनिक प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही सभी संबंधित विभागों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में आईटीडीए के परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!