पाकुड़िया (पाकुड़): पाकुड़िया–महेशपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर शहरपुर गांव के पास रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पाकुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।






