Search

March 31, 2026 9:09 pm

डुमरचीर के पूर्व मुखिया बरसन हेम्ब्रम का निधन, शोक की लहर

अमड़ापाड़ा – डुमरचीर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बरसन हेम्ब्रम का मंगलवार की सुबह उनके पैतृक आवास डुमरचीर में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू डुमरचीर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बरसन हेम्ब्रम एक नेक दिल इंसान और सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं कफन ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष हेम्ब्रम, मुखिया रामी पहाड़िन, अजीत भगत, सुनील पहाड़िया, अनिल पहाड़िया, रूपा पहाड़िया, कामदेव पहाड़िया, हरेंद्र मालतो सहित कई लोग उपस्थित थे। उनके निधन से डुमरचीर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोग उन्हें एक मिलनसार, सामाजिक एवं जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!