Search

October 25, 2025 10:00 pm

लिपिकों की प्रोन्नति पर बैठक, वरीयता सूची के अंतिम प्रकाशन का निर्णय।

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में लिपिकों की प्रोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रस्तावित मामलों की समीक्षा के बाद वरीयता सूची के अंतिम प्रकाशन का निर्णय लिया गया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रोन्नति से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूर्णतः पारदर्शी ढंग से तथा नियम और मार्गदर्शिका के अनुरूप की जाएं। उन्होंने कहा कि योग्य कर्मियों को समय पर पदोन्नति मिलना उनकी कार्यक्षमता और मनोबल दोनों को बढ़ाता है। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर