Search

March 15, 2026 12:27 am

जयनगरा-रांगो पहाड़िया टोला में सेविका-सहायिका का चयन, आमसभा में पारदर्शिता के साथ हुआ निर्णय

महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड अंतर्गत जयनगरा-रांगो पहाड़िया टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को सेविका एवं सहायिका पद के चयन को लेकर एक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयन संपन्न हुआ। इस आमसभा में बतौर प्रमुख अतिथि महेशपुर बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी, एवं क्षेत्रीय मुखिया लक्ष्मण मरांडी उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया में योग्यता, स्थानीयता एवं निर्धारित मापदंडों का पूरी तरह पालन किया गया। सभा में गीता देहरीन को सेविका एवं सीउली देहरीन को सहायिका पद के लिए सर्वसम्मति एवं योग्यता के आधार पर चयनित किया गया। दोनों चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता को आमसभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे ग्रामीणों ने सहर्ष स्वीकार किया। इस मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास भी उपस्थित थे, जिन्होंने चयन प्रक्रिया को तकनीकी सहयोग प्रदान किया। आमसभा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

img 20250614 wa00717185790420878597853
img 20250614 wa00727267246426273053892

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर