Search

February 20, 2026 4:02 am

फाइलेरिया के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, घर-घर दवा से 78% लक्ष्य हासिल।

पाकुड़िया प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए–आईडीए कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर हजारों योग्य लाभुकों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दवा लें और फाइलेरिया-मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 1,15,560 योग्य लाभुक हैं, जिन्हें दवा सेवन कराया जाना है। बुधवार तक लक्ष्य के विरुद्ध 78 प्रतिशत (90,234) लाभुकों को दवा खिलाई जा चुकी है। शेष लाभुकों तक पहुंचने के लिए अभियान को और तेज किया गया है। अभियान की निगरानी के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांवों का दौरा कर समीक्षा की और छूटे हुए लाभुकों को अपनी उपस्थिति में दवा सेवन कराया। इस अवसर पर डॉ. मंजर आलम, सीएचओ बिनोद ढाका, एनसीडी नोडल प्रभात दास, केटीएस संजय मुर्मू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर