बजरंग पंडित
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड के श्रीश्री बुढाबाबा शिवमंदिर सहित क्षेत्र के सभी मठ व मंदिरों में सोमवार को राम भक्तों ने पूजा अर्चना कर दीपोत्सव मनाया. वही सैकड़ो महिला पुरूष भक्तो ने शिवलिंग में जलाभिषेक किया वही पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पुजा अर्चना की. इस अवसर पर बलियाडंगाल-शहरी गांव में सैकड़ो राम भक्तों ने शोभा यात्रा निकालकर क्षेत्र भ्रमण किया. साथ ही जयनगरा गांव में भी लक्ष्मी मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना कर रैली निकाली गई. इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा की ओर से भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण की. उधर इस अवसर पर राम कथावाचन एवं श्रीराम स्तुति का भी आयोजन हुई. जिससे पुरा माहौल भक्तिमय हो गया।






