Search

March 20, 2026 3:27 am

मनरेगा सहायक अभियंता के आकस्मिक निधन पर आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता और अनुकम्पा नियुक्ति की मांग

पाकुड़। झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ, जिला इकाई पाकुड़ द्वारा सोमवार को मनरेगा आयुक्त, झारखंड को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें हाल ही में दिवंगत सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला के परिवार को आर्थिक सहायता एवं आश्रित को अनुकम्पा पर नौकरी देने की मांग की गई है। संघ के जिला महासचिव मंजुला कुमारी और जिला अध्यक्ष अजीत कुमार टुडू ने पत्र के माध्यम से बताया कि श्याम दत्त शुक्ला का आकस्मिक निधन 26 अप्रैल 2025 को हो गया। वे अपने पीछे एक आठ वर्षीय पुत्री, पत्नी और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं। संघ ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत अभियंता मनरेगा के तहत वर्षों से समर्पण और तत्परता के साथ कार्य कर रहे थे। संघ ने उल्लेख किया कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मजदूरों की आकस्मिक मृत्यु पर दो लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि निर्धारित की गई है, परंतु मनरेगा कर्मियों के लिए ऐसी कोई विशेष आर्थिक या सामाजिक सुरक्षा योजना मौजूद नहीं है। संघ ने मांग की है कि मृतक कर्मी के परिवार को उचित आर्थिक मदद के साथ आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाए ताकि उनका परिवार सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सके। पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक, पाकुड़ सहित ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, माननीय विधायकगण, ग्रामीण विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। संघ ने सरकार से इस संवेदनशील मामले में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर