Search

April 13, 2026 4:24 am

डीईओ सह डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

उप निर्वाचन पदाधिकारी को मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को प्रतिवेदन भेजने का दिया निर्देश

बजरंग पंडित

समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। डीईओ ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी से लिया।
उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख – रखाव का जायजा लिया। उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!