Search

March 16, 2026 12:06 am

बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने गोपीनाथपुर में किया फ्लैग मार्च

बकरीद पर्व के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पाकुड़ प्रखंड स्थित गोपीनाथपुर गांव में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा और विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा और विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9262998612 पर किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कहीं से भी किसी भी प्रकार का न्यूज मिलता है तो उसे शेयर करने से बचें और अफवाहों को वेरीफाई जरूर कर लें। उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों से सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील करते हुए विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि बकरीद त्योहार के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर ऐसा कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की अपील की जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचे। इसके अलावा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट चांदपुर का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने के निर्देश दिए।

image editor output image217028721 17491363548067086955621312357155

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर