Search

March 18, 2026 1:13 am

उपायुक्त ने किया मंडलकारा का औचक निरीक्षण, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

पाकुड़: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार ने आज मंडलकारा पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर का गहन निरीक्षण किया और विभिन्न पहलुओं पर निगरानी रखी। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज, विजिटर रजिस्टर, जेल का भोजनालय, और दवाईयों की उपलब्धता की जांच की गई।उपायुक्त ने यह सुनिश्चित किया कि जेल में कोई भी आपत्तिजनक सामान न हो। रिपोर्ट के अनुसार, जेल में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की स्थिति को संतोषजनक माना गया।यह कदम जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुधार की दिशा में एक अहम प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उपायुक्त ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण करने की बात कही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर