Search

February 16, 2026 11:44 pm

उपायुक्त ने किया सोनाजोड़ी लैंप्स का औचक निरीक्षण, धान अधिप्राप्ति में पारदर्शिता पर जोर।

पाकुड़। सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़ प्रखंड स्थित सोनाजोड़ी लैंप्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की। उपायुक्त ने गोदाम में संग्रहित धान, तौल व्यवस्था और अभिलेख संधारण की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान किसानों को दी जा रही सुविधाओं और मार्गदर्शन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने किसानों को अधिप्राप्ति प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया तथा सभी पंजी को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने केंद्र से जुड़े बैंक पीसी (BC) के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीबीटी के तहत एक बच्ची के खाते से राशि की निकासी का सफल प्रदर्शन किया गया। उपायुक्त ने बैंक पीसी को पारदर्शी और समयबद्ध कार्य करने तथा लाभुकों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर