Search

April 12, 2026 5:42 pm

04 जनवरी को पुराना सदर अस्पताल में आयोजित होने वाले हेल्थ हूल महोत्सव को लेकर उपायुक्त ने की बैठक।

बजरंग पंडित

4 जनवरी को पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ में होने वाले हेल्थ हूल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त ने बैठक में सभी बीडीओ एवं सीओ को कहा कि हेल्थ हूल महोत्सव असाध्य रोगियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि जैसे शिक्षा को लेकर प्रोजेक्ट परख चलाएं जा रहे हैं उसी तरह स्वास्थ्य के लिए हेल्थ हूल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं का स्टाल लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 04 तारीख को सभी प्रखंडों से आने वाले लोगों के लिए बस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बीडीओ एवं सीओ को कहा कि आप अपने प्रखंड क्षेत्र में हेल्थ हूल महोत्सव का प्रचार प्रसार कराकर लोगों को जानकारी दे की 4 जनवरी को पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ में हेल्थ हूल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। किसी भी लोगों को आंख से संबंधित समस्या हो या कोई भी महिला को छाती में दर्द हो या सर्वाइकल कैंसर से संबंधित समस्या हो तो इस महोत्सव में जरूर आये। सभी लोगों का निःशुल्क जांच किया जाएगा।जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर पर ईलाज किया जाएगा। सभी लोग अपना राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट साथ में अवश्य लायें। इस महोत्सव में ब्लड डोनेट शिविर भी लगाएं जाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!