Search

February 20, 2026 1:18 am

उपायुक्त ने जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ की समीक्षा बैठक

लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं लंबित भुगतान फरवरी अंत तक करने का दिया निर्देश

जिला परिषद से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि छोटी-छोटी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा किया जाए, ताकि आमजन को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि लंबित भुगतानों का निष्पादन हर हाल में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि निर्धारित समय के बाद भुगतान में तकनीकी एवं वित्तीय कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि पुरानी योजनाओं को पूर्ण किए बिना नई योजनाओं की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। जिन योजनाओं में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें अविलंब चालू कराते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।।बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिषद के प्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर