Search

April 12, 2026 7:02 pm

उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वास्थ्य जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

4 जनवरी को हेल्थ हूल महोत्सव में मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच।

सतनाम सिंह

4 जनवरी को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में होने वाले स्वास्थ्य हूल महोत्सव को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त व सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य हूल महोत्सव में रांची रिम्स के अनुभवी डॉ भारती कश्यप एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ मेले में शामिल होंगे। स्वास्थ्य हूल महोत्सव में जिले के वैसे महिला जिनको सर्वाइकल कैंसर हो या मोतियाबिंद से संबंधित समस्या हो वैसे महिलाओं का निःशुल्क जांच किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर पर ईलाज किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि वैसे महिलाएं जिनको सर्वाइकल कैंसर या मोतियाबिंद से संबंधित समस्याएं हैं व 04 जनवरी 2025 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य हूल महोत्सव में शामिल होने का अपील किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों के लोगों को 4 जनवरी को आयोजित होने वाले हेल्थ हूल महोत्सव के बारे में संदेश देगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!