Search

February 20, 2026 9:28 pm

स्कूल में बच्चों के साथ भोजन, उपायुक्त मनीष कुमार ने साझा की खुशियाँ

उपायुक्त मनीष कुमार ने बच्चों संग मनाया जन्मोत्सव, पीएम पोषण योजना का लिया जायजा

पाकुड़। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिले के मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों में शुक्रवार को तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था और क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार मध्य विद्यालय हरिणडांगा (पश्चिमी) पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर तिथि भोज किया और जन्मदिन मना रहे बच्चों के साथ केक काटकर उनकी खुशियों में शामिल हुए। इस अवसर पर बच्चों को विशेष भोजन के रूप में पूरी, बुंदिया, मिक्स सब्जी और सलाद परोसा गया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पीएम पोषण योजना को प्रभावी बनाने और समाज को विद्यालयों से जोड़ने के उद्देश्य से तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। ऐसे आयोजनों में समाज के बुद्धिजीवी, गणमान्य और समाजसेवी भी विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताते हैं और विशेष भोजन की व्यवस्था करते हैं। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है और स्कूलों में उनकी उपस्थिति भी बेहतर होती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए “बोलेगा पाकुड़”, “बाल चौपाल”, “आज क्या सीख” और “फिर से स्कूल चलें हम” जैसे कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इन पहलों से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ रही है और विद्यालयों का माहौल अधिक सकारात्मक बन रहा है।

img 20260220 wa00176030114750343087779
img 20260220 wa00163019151616311773323

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर