Search

March 3, 2026 2:04 am

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सखी दिवस पर उपायुक्त का संदेश– खुद दवा लें, गांव को भी सुरक्षित बनाएं।

पाकुड़ जिले के सभी सखी मंडलों और ग्राम संगठनों में शनिवार को सखी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दीदियों को संबोधित किया। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर दवा सेवन पर जोर दिया और कहा कि यह बीमारी मच्छरों से फैलती है, इसलिए समय पर दवा लेना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।
उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया के लक्षण कई साल बाद दिखाई देते हैं, तब तक बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में जरूरी है कि सभी पात्र लोग बिना डर के दवा का सेवन करें। दीदियों से अपील की गई कि वे खुद दवा लें और अपने परिवार व गांव के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिला फाइलेरिया मुक्त बन सके। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया किसी धर्म, जाति या वर्ग देखकर नहीं होता, बल्कि मच्छर के काटने से फैलता है। दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र व्यक्तियों को दवा लेना जरूरी है। सखी मंडलों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों तक दवा पहुंचाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े सरकारी अभियानों को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर दिया। 22 फरवरी से शुरू होने वाले एनीमिया उन्मूलन अभियान में भी दीदियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। साथ ही समूहों की नियमित बैठक, फंड का सही उपयोग, समय पर ऋण वापसी और अधिक से अधिक महिलाओं को आयवर्धन गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर