Search

February 4, 2026 11:03 pm

राशि उठाव के बावजूद आवास अधूरे, बीडीओ ने लाभुकों को थमाया नोटिस

राहुल दास

Also Read: E-paper 29-12-2025

हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने बुधवार को बागशिशा पंचायत अंतर्गत सभी गांवों में आवास निर्माण कार्य की जांच किया। जहां राशि उठाव के बावजूद आवास निर्माण कार्य पूर्ण न किये जाने को लेकर लाभुको को नोटिश थमाते हुए सख्त निर्देश दिया गया। बागशिशा गांव में वर्ष 2023 -24 व 2024 – 25 की 51 अबुआ आवास योजना कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जबकि लाभुको ने राशि का उठाव भी कर लिया है। बीडीओ ने नोटिश थमाते हुए सम्बन्धित लाभुको को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालात में योजना कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें। नही तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2023 -24 में 1733 व 2024 -25 में 860 योजनाओ की स्वीकृति दिया गया था। जिसमे से सभी पंचायतों में निर्माण कार्य द्रुत गति से जारी है। वही प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य भी तेज गति से कराया जा रही है। राशि उठाव के बावजूद कई लाभुको द्वारा निर्माण कार्य मे शिथिलता बरती जा रही है। इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर रविरंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर